फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two Nepalese arrested with explosives

विस्फोटक के साथ दो नेपाली गिरफ्तार

Mon, 06 Jun 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jun 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
बैग में छिपाकर नेपाल को ले जाई जा रही विस्फोटक की खेप सोमवार दोपहर बाद एसएसबी ने सीमा पर पकड़ी। उसके साथ नेपाल निवासी दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। विस्फोटक उत्तरांचल के चमोली जिले से लाया गया था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में रुपईडीहा बार्डर आउटपोस्ट पर सोमवार दोपहर बाद सामान्य तरीके से दोनों देशों के बीच आवागमन करने वालों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान रिक्शे पर सवार दो नेपाली युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन


उन्हें नेपाल जाना था। एसएसबी के कमाडेंट दिनेश कुमार के मुताबिक हेड कांस्टेबल अखिलेंद्र व कांस्टेबल शांती सिंह ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके बैग से डेटोनेटर और सेफ्टी फ्यूज वायर मिले। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर सूचना अधिकारियों को दी। कमांडेंट दिनेश कुमार, डिप्टी कमांडेंट वीसी जोशी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवकों के बैग व अन्य सामानों की तलाशी में 672 ग्राम विस्फोटक पदार्थ, आठ डेटोनेटर और 30 फुट सेफ्टी फ्यूज वायर बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान एक युवक की शिनाख्त अनिल बहादुर (38) पुत्र चेत सिंह निवासी करौती कारीकोट व दूसरे की पहचान नर बहादुर बम पुत्र समर बहादुर बम कारीकोट के रूप में हुई।


कमांडेंट ने बताया कि बरामद विस्फोटक को सीज कर दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू की गई है। पूछताछ के दौरान अनिल और नर बहादुर ने बताया कि वह चमोली में सड़क विभाग में दैनिक मजदूरी पर काम करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed