{"_id":"5818bf8a4f1c1bc032436391","slug":"two-married-murdered-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए दो विवाहिताओं की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए दो विवाहिताओं की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं की ससुराल में हत्या कर दी गई। हुजूरपुर क्षेत्र में एक विवाहिता का गला दबाकर और रिसिया क्षेत्र दूसरी की पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों ही घटनाओं में नामजद आरोपी फरार हैं।
हुजूरपुर क्षेत्र में ग्राम लौकाही चमारनपुरवा निवासी प्रेमा पत्नी फूलचंद्र ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी सुमन देवी (24) का विवाह छह वर्ष पूर्व पड़ोसी गांव टिकैतपुरवा लौकाही निवासी ननके पुत्र तिलकराम के साथ किया था। विवाह के बाद से ही सुमन को ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।
इस मामले को लेकर कई बार ससुराल के लोगों को समझाया गया लेकिन बेटी का उत्पीड़न थमा नहीं। प्रेमा का कहना है कि दामाद ननके नौकरी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। सोमवार दोपहर में गोंडा में करनैलगंज निवासी प्रेमा के भाई गोविंद और सुरेंद्र घर आए थे। दोनों ने भांजी सुमन से मिलकर हालचाल जानने की इच्छा जतायी।
विज्ञापन
इस पर प्रेमा भाइयों के साथ बेटी से मुलाकात करने पहुंच गयी। प्रेमा का कहना है कि बेटी से उन सभी ने बातचीत की। इसी दौरान सुमन के ससुर तिलकराम और सास मंजू उसे कमरे में बुला ले गए और मारने-पीटने लगे। चीख सुनकर प्रेमा दौड़ी लेकिन तब तक सास-ससुर ने गला दबाकर सुमन को मार डाला।
प्रेमा की सूचना पर पहुंची हुजूरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सास, ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। उधर रिसिया क्षेत्र में ग्राम रायपुर कबुला मजरा झुंझुवा निवासी अमीरुल निशां (34) को भी ससुराल वालों ने पीटकर मार डाला। मृतका के पिता जाबिर खां निवासी परेवाखान की तहरीर पर पति जहीर खां, ससुर गफ्फार खां, सास अगाना के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
पिता का कहना है कि बेटी अमीरुल की शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल वाले बाइक व 50 हजार रुपये की मांग को लेकर बेटी अमीरुल को प्रताड़ित कर रहे थे। इसी के चलते सोमवार रात पीटकर उसे मार डाला। गांव के लोगों से जाबिर को बेटी की मौत की सूचना मिली। थानाध्यक्ष अशरफ परवेज ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश हो रही है।