{"_id":"586a86ee4f1c1bff511588d5","slug":"two-killed-in-accidents-during-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरेे के दौरान हुए हादसों में दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरेे के दौरान हुए हादसों में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई में कोहरा रविवार रात कई दुर्घटनाओं का कारण बना। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर के निकट कोहरे के चलते हुई भिड़ंत में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से देर रात तक जाम लगा रहा।
दो कारें भी टकराईं लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया। तराई में मौसम परिवर्तन सड़क यातायात के लिए मुसीबत बना है। लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। शहर में ब्राह्मणीपुरा निवासी अभिषेक शुक्ला उर्फ सूरज (22) पुत्र जगदंबा प्रसाद अपने सहयोगी सखैयापुरा निवासी जाहिद अली (23) पुत्र गोगा के साथ रविवार को नव वर्ष के मौके पर टहलने बाइक से नेपाल गया था।
देर रात लौटते समय नानपारा-बहराइच मार्ग पर बेगमपुर के निकट बाइक को पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे और सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़े। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जाहिद अली को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
उधर गोंडा-बहराइच मार्ग पर विशेश्वरगंज बनगाई के मध्य गोंडा सिविल लाइन निवासी रामअचल को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। वह बहराइच से काम निपटाकर गोंडा लौट रहे थे। सूचना पाकर पहुंचे परिवारीजनों ने रामअचल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर में गजाधरपुर-फखरपुर के मध्य घने कोहरे के चलते गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चालक ने कूदकर जान बचाई। गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर पलट गई। इस दौरान पीछे से आ रहीं दो कारें भी आपस में टकरा गईं।
वहीं ट्रक भी अनियंत्रित होकर खड्ड में जा पलटी जिससे जाम लग गया। मौके पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने रात 12 बजे जाम खुलवाया तब यातायात बहाल हो सका। इसी मार्ग पर कोतवाली देहात के यादवपुर निवासी प्रकाश सिंह (75) परिवार के गुरप्रीत सिंह (25) की बाइक से रविवार देर शाम बहराइच से लौट रहे थे।
बुद्धा पब्लिक स्कूल के निकट तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। रामगांव पुलिस ने दुर्घटना में दम तोड़ने वाले अभिषेक शुक्ला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।