{"_id":"5803bda74f1c1b6c6128fa7b","slug":"two-died-in-accidents-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में किशोर समेत दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में किशोर समेत दो की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर रविवार को हुए सड़क हादसों में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। मासूम समेत पांच लोग हादसों में घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
नानपारा क्षेत्र में ग्राम बंजरवा भटेटा निवासी राकेश कुमार (26) पुत्र संभर गांव के शमशुद्दीन (14) पुत्र नूर मोहम्मद को साइकिल पर बिठाकर नानपारा बाजार जा रहा था। दोपहर में नानपारा-बाईपास पर मेहरबान नगर के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक (यूपी30ए-4174) ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से साइकिल सवार राकेश दूर जा गिरा।
शमशुद्दीन बीच सड़क पर गिर गया। मिनी ट्रक उसे रौंदते हुए दूर जाकर रुका। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इस पर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राकेश को तत्काल सीएचसी पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर खड़े ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
उधर लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर क्षेत्र में खालेपुरवा गांव के निकट सड़क के किनारे खड़ी शफीमुन (65) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। शफीमुन के साथ ही बाइक सवार मुनौवर (35), उसकी पत्नी गुड़िया (30) व पुत्र आदिल (5) जख्मी हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया।