फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two dead in an accident, one injured

सड़क हादसों में दो की मौत, एक जख्मी

Wed, 04 May 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
two dead in an accident, one injured
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
मिहींपुरवा/कैसरगंज (ब्यूरो)। अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोतीपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। वहीं, कैसरगंज में ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिगनिया गांव निवासी छोटेलाल (18) पुत्र रिक्खीराम बुधवार सुबह पारिवारिक कार्य से मिहींपुरवा गया था। दोपहर 12 बजे के आसपास वह बाइक से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


छोटेलाल जब लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर गायघाट के निकट पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही छोटेलाल की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा ने बताया कि रिक्खीराम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, कैसरगंज के देवलखा के पास मंगलवार देर रात बाइक और ट्रक में भिड़ंत हो गई।

बाइक सवार गोंडा जिले के थाना कौड़िया सिसईमाफी निवासी रामछबीले वर्मा (40) सहयोगी राजकुमार को बाइक पर बैठाकर बहराइच जा रहे थे। ट्रक की चपेट में आकर दोनों गिर पड़े और ट्रक रामछबीले को रौंदते हुए कुछ दूरी पर जाकर रुका।


मौके पर ही रामछबीले ने दम तोड़ दिया, जबकि राजकुमार घायल हुआ है। वहीं, चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed