{"_id":"587cfbb74f1c1b3703efee75","slug":"two-constables-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों को बंधक बना उगाही की कोशिश में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भाइयों को बंधक बना उगाही की कोशिश में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा इलाके के दो सगे भाइयों को दो दिन बंधक बना एक लाख वसूलने की कोशिश करने वाले डायल 100 वाहन के मुख्य आरक्षी समेत दो पुलिस कर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। इस घटना में शामिल होमगार्ड जवान के खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को संस्तुति की है।
यह कार्रवाई सीओ की जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद की गई। इसके साथ ही डायल 100 टीम के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज किया गया। लखैया बितनिया गांव निवासी कुबेरनाथ के पुत्र धनपत और अजय को 12 जनवरी को 100 डायल वाहन (यूपी32बीजी-1535) पर तैनात मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह, आरक्षी प्रमोद यादव व चालक होमगार्ड सतीश कुमार सिंह ने शराब तस्करी के आरोप में घर से उठा लिया था।
युवकों को नानपारा में कतर्निया रोड स्थित एक मकान में बंधक बनाकर मारापीटा। शराब तस्करी का आरोप लगा छोड़ने के एवज में परिवारीजनों से एक लाख रुपये की मांग की। परेशान पिता कुबेरनाथ ने कोतवाली नगर और एसपी से मदद की गुहार लगाई। अमर उजाला ने इस मामले को सोमवार के अंक में प्रमुखता से उजागर किया।
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर सीओ नानपारा अजय भदौरिया ने रविवार को दोनों बंधक भाइयों को मुक्त कराया और जांच शुरू की। एसपी सालिक राम वर्मा ने बताया कि सीओ ने अपनी जांच में डायल 100 टीम को दोषी पाया। इसकी रिपोर्ट मिलने पर पूरी टीम के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया। वाहन पर तैनात दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
वाहन के चालक होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। एसपी ने बताया कि पूरी टीम के खिलाफ धारा 342 व 384 के तहत केस दर्ज हुआ है। विवेचना सीओ को सौंपी गई है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।