{"_id":"575ee9824f1c1bb26511b72e","slug":"truck-thrashed-students-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत एक छात्र सोमवार को मार्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा करने के साथ ही गायघाट पुलिस चौकी का फोन मिलाया मगर कॉल रिसीव ही नहीं हुई। जिसके चलते ट्रक चालक तेज रफ्तार में भाग निकला। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नैनिहा गांव निवासी युवराज उर्फ ऋषु (13) पुत्र जितेंद्र क्षेत्र में स्थित गुरुनानक पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र था।
सोमवार को वह प्रतिदिन की तरह मार्निंग वॉक के लिए साइकिल से घर से निकला था। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर लखीमपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने युवराज की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवराज साइकिल समेत उछलकर सड़क पर गिर गया और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसा देख ट्रक का पीछा किया, कुछ लोगों ने गायघाट पुलिस चौकी का फोन मिलाया कॉल रिसीव ही नहीं हुई।
इसके चलते चालक ट्रक समेत भाग निकला। उधर, हादसे की सूचना से युवराज के घर में कोहराम मच गया। परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद पहुंची मोतीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।