फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   theft in three schools

तीन स्कूलों से एमडीएम का राशन, बर्तन व फर्नीचर चोरी

Thu, 21 Jan 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 21 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
theft in three schools
जरवल/मटेराचौराहा। बुधवार रात चोरों ने जरवल और नानपारा कोतवाली क्षेत्र में तीन विद्यालयों का ताला काटकर मिड-डे मील का राशन, बर्तन व अन्य सामान उड़ा लिया।
विज्ञापन


फर्नीचर तक नहीं छोड़ा। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने थाने पर तहरीर दी है।

जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत जरवल विकासखंड के ग्राम मनेरा में प्राथमिक और जूनियर विद्यालय एक ही परिसर में है। बुधवार रात मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने मनेरा प्राथमिक विद्यालय के फर्नीचर, डेढ़ क्विंटल गेहूं, 50 किलो चावल व बर्तन पार कर दिए।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने जूनियर विद्यालय का ताला काटकर यहां से भी मिड-डे मील के राशन चावल और गेहूं के साथ पेट्रोमैक्स व फर्नीचर चोरी कर लिया। सुबह दोनों विद्यालयों के शिक्षक जब स्कूल पहुंचे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आसिफ खान और प्राथमिक विद्यालय के बृजेश पाठक ने थाने पर तहरीर दी है।

उधर, कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत असवा प्राथमिक विद्यालय का ताला काटकर चोरों ने यहां से दो क्विंटल गेहूं, दो बोरा चावल, बर्तन व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। यहां के प्रधानाध्यापक उदयराज वर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed