फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The young man murdered, threw body

युवक की हत्या कर फेंका शव

Sat, 09 Jul 2016 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jul 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
मोतीपुर क्षेत्र में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका गला भी रेता गया। हत्यारों ने शव को सड़क के किनारे गोपिया सरयू नहर पुल के निकट फेंक दिया। युवक के शरीर पर चाकू के 13 घाव मिले हैं। हाथ-पैर पर डंडे की चोट के भी निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर आसपास के कई लोग एकत्र हो गए लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस हत्या का केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


मोतीपुर क्षेत्र में जरही-गोपिया मार्ग पर नहर पुल से कुछ दूरी पर पटरी के किनारे शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। जानकारी पर कई ग्रामीण जम हो गए। युवक शरीर पर कई गहरे जख्म थे। गला भी रेता गया था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अशरफ परवेज मौके पर पहुंचे। गोपिया, मिहींपुरवा, जरही, लौकाही, बलई गांव के लोगों को बुलाया गया लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस छानबीन में पता चला कि युवक को पहले जमकर पीटा गया है। करीब 35 वर्षीय युवक का बायां पैर टूट गया है। हाथ में भी काफी चोट थी। गले के पास चाकू के कई घाव थे।

पेट और पीठ में भी चाकू के हमले के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष के मुताबिक युवक के शरीर पर लगी चोट को देखते हुए उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हो रही है। गोपिया गांव के चौकीदार टीकाराम पुत्र मेवालाल की तहरीर पर युवक की हत्या का केस अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है।


जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि युवक किसी दूसरे इलाके का रहने वाला था। युवक के नेपाल का निवासी होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों से लापता युवकों के बारे में भी छानबीन कर रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed