{"_id":"57642c1c4f1c1b515911b759","slug":"the-woman-attempted-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला घोसी टोला निवासी एक महिला की दुकान पर उसके भांजे ने कब्जा कर लिया। दुकान खाली कराने के लिए महिला ने पखवारे भर पूर्व कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसे क्षुब्ध होकर महिला ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की।
मोहल्लेवासियों की सक्रियता के चलते महिला को आग लगाने से रोक लिया गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कोतवाली में पंचायत लगाई लेकिन विवाद नहीं सुलझ सका।
मोहल्ला घोसी टोला निवासी नफीस के मकान में उनका भांजा कादिर भी रहता है।
कादिर के बेरोजगार होने के चलते नफीस ने मकान के एक हिस्से में स्थित अपनी दुकान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कादिर को दे दी। वह कपड़े सिलने का काम कर रहा था लेकिन एक माह से कादिर दुकान पर अपना कब्जा बताने लगा। उसका कहना है कि मामा ने 20 रुपये के स्टांप पर दुकान उसके नाम कर दी है।
विज्ञापन
नफीस का कहना है कि दुकान और मकान उनके नाम है। नफीस की पत्नी बेबी ने कादिर को समझाने की कोशिश की लेकिन पखवारे भर पूर्व दोनों में जमकर विवाद हुआ। इस पर बेबी ने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बेबी ने तहसील दिवस में शपथ पत्र देकर कादिर का कब्जा हटवाने की बात कही। इस बीच गत गुरुवार रात नफीस और कादिर में झगड़ा हो गया। मौके पर पहुंची बेबी को भी कादिर ने भला बुरा कहा। उसने कोतवाली को सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं आई।
पुलिस के रवैए से क्षुब्ध होकर बेबी ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया लेकिन आग लगाने से पहले मोहल्ले वालों को जानकारी हो गई। उन्होंने बेबी को पकड़ लिया। कोतवाली को घटना से अवगत कराया।
इसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों को कोतवाली बुझाकर पंचायत कराई। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला। उधर बेबी का कहना है कि पुलिस की हीलाहवाली का यही रवैया रहा तो वह आत्महत्या कर लेगी।