फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The two sides threw stones, injuring five

दो पक्षों में पथराव, दरोगा शिक्षक सहित पांच घायल

Sat, 12 Dec 2015 10:24 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती) के गिरंट बाजार में शनिवार को पुराने विवाद को सांप्रदायिकता का रंग देने का प्रयास किया गया। इस दौरान हुए पथराव में एक उपनिरीक्षक व एक शिक्षक सहित पांच लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने अपनी सूझ-बूझ से मामला शांत कराया। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


मल्हीपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गिरंट बाजार में कांवरिया संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता को समुदाय विशेष के लोगों द्वारा मारा पीटा गया था। इस दौरान बीच बचाव करने आए तीन अन्य लोगों को भी मारा पीटा गया था। जिसका मामला विचाराधीन होने के कारण दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। दो दिन पूर्व लड्डन द्वारा राजेश के घर पर जाकर अभद्रता की गई। इस दौरान राजेश को मारने का प्रयास भी किया गया। परिवारीजनों के हस्तक्षेप के बाद मामला टल गया था। शनिवार सुबह लड्डन साथियों संग राजेश के घर पहुंच गया। जहां सभी ने राजेश के घर पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे पड़ोसी महेश व सुरेश, राजेश की मां जानकी को चोट आई।
विज्ञापन


पुलिस चौकी से थोड़ी दूर पर घटी इस घटना की सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक के एल चौधरी को भी चोट आई। इसके बाद भारी संख्या में पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा उपद्रवियों को मौके से खदेड़ा गया। कुछ देर तक मामला ठंड रहा। इसी बीच विद्यालय पढ़ाने जा रहे शिक्षक सुरेश को लड्डन ने अपने पुत्र अनीश व चांद बाबू के साथ मिल कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद भारी संख्या में दोनों समुदाय के लोग मौके पर आ डटे। बात बढ़ती देख पुलिस द्वारा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। डीएम आर. विक्रम सिंह, एसपी गंगानाथ त्रिपाठी, एसडीएम भिनगा, इकौना, जमुनहा, सीओ भिनगा व इकौना भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed