फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The skeleton of missing teenager was found in a field

खेत में मिला लापता किशोरी का कंकाल

Fri, 20 Nov 2015 10:39 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम प्रतापपुर तिखड़िया निवासी नंगू सिंह के खेत में शुक्रवार को कुछ ग्रामीणों ने एक नरकंकाल पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलने पर गांव निवासी मोहन पुत्र बदलू भी मौके पर पहुंच गया। मौके पर कंकाल के कुछ कपड़े व चप्पल पड़ी हुई थी।

जिसके आधार पर मोहन ने अपने घर से ढाई माह पूर्व 29 अगस्त को लापता हुई पुत्री आरती (16) के रूप में उसकी पहचान की। पहचान करने के बाद मोहन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बरामद हुए नरकंकाल को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


मोहन ने एसओ को बताया कि उसकी पुत्री घर से ढाई माह पूर्व गायब हुई थी। इस मामले में गुजरा निवासी बबलू को उसने नामजद किया था। लेकिन पुलिस ने विवेचना के दौरान उसका नाम बाहर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed