{"_id":"58c56eb74f1c1b4e15dc3ed0","slug":"the-idol-of-ram-sita-stolen-from-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से राम-सीता की मूर्ति चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से राम-सीता की मूर्ति चोरी
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sun, 12 Mar 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
मंदिर से मूर्तियां चुरार्ईं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर स्थित सतघरा मंदिर में चोरी की दूसरी वारदात को अंजाम देकर चोरों ने शनिवार की रात पुलिस को खुली चुनौती दी है। चोरों ने रात में मंदिर का ताला तोड़कर भगवान राम-सीता की अष्टधातु की मूर्ति पार कर दी। चोरी मूर्ति की कीमत लगभग 22 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सीओ सिटी ने स्वाट टीम व डाग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की विवेचना भी शुरू कर दी है। गौर तलब हो कि पूर्व में लक्ष्मण की प्रतिमा भी मंदिर से चोरी हो चुकी है।
कोतवाली नगर के कानूनगोपुरा चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर प्राचीन सतघरा मंदिर स्थित है। मंदिर में भगवान राम-सीता की अष्टधातु की मूर्ति स्थापित थी। जबकि भगवान लक्ष्मण की पीतल की मूर्ति स्थापित थी।
18 जनवरी की रात चोरों ने भगवान लक्ष्मण की मूर्ति चोरी कर ली थी। इसके बाद भी कोतवाली नगर की पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। मंदिर की सुरक्षा को लेकर पिकेट ड्यूटी भी नहीं बढ़ाई गई। चोरों ने शनिवार की रात भगवान राम की बारह किलो और माता सीता की दस किलो वजन की मूर्ति चोरी कर ली।
विज्ञापन
सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मचा। सीओ सिटी विजयशंकर मिश्र ने स्वाट टीम के प्रभारी संजय दूबे और कानूनगोपुरा चौकी इंचार्ज जेके सिंह के साथ मंदिर परिसर का जायजा लिया। डाग स्क्वॉयड और फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य भी एकत्र किए। सीओ ने बताया कि अष्टधातु की मूर्ति चोरी होना गंभीर मामला है। मंदिर के बगल में रहने वाले किराएदार राजेंद्र साहनी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।