फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The flames burned alive innocent

आग की लपटों में जिंदा जली मासूम

Wed, 06 Apr 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 06 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
The flames burned alive innocent
मकान में आग से जला समान - फोटो : अमर उजाला
डोकरी गांव में बुधवार भोर में अचानक लगी आग से तीन ग्रामीणों के मकान जल गए। घर में सो रही मासूम भी जिंदा जल गई। उधर विशेश्वरगंज में आटा-चक्की का कारखाना अग्निकांड की भेंट चढ़ा है। लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उपजिलाधिकारी व राजस्व कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना करने के बाद मुआवजा देने की बात कही है। बालिका की मौत के चलते परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


महसी तहसील के बौंडी थाना अंतर्गत डोकरी गांव निवासी रामकुमार पुत्र कैलाश के परिवार के लोग मंगलवार रात में घर के बाहर सो रहे थे। रामकुमार की पत्नी अपनी दो वर्षीय बेटी सुंदरी के साथ कमरे में लेटी हुई थी। भोर में तीन बजे के आसपास अचानक आग लग गई। शोर होने पर रामकुमार व परिवार के अन्य सदस्यों की नींद खुली। लेकिन सभी गृहस्थी का सामान बचाने के चक्कर में लग गए।
विज्ञापन


कमरे के अंदर चारपाई पर सो रही मासूम सुंदरी का ख्याल किसी को नहीं आया। इसी दौरान आग की लपटों ने पूरे मकान को आगोश में ले लिया। सभी सदस्यों ने भाग कर जान बचा ली, लेकिन बालिका को नहीं निकाला जा सका। उसकी याद तब आई, जब मकान धू-धू कर जलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रामकुमार ने घर के अंदर जाकर बेटी को निकालने की कोशिश की तो उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उधर जब तक गांव के लोग आग को बुझाने का इंतजाम करते। तब तक लपटो ने पड़ोसी मालती प्रसाद और सुरजन के मकान को भी आगोश में ले लिया।

तीनों मकानों में रखा गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गई। लगभग तीन लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निकांड में बालिका के जिंदा जलने की सूचना पाकर प्रभारी उपजिलाधिकारी जेपी सिंह, नायब तहसीलदार व बौंडी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार को दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। उधर विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत नौवा गांव गंगा जमुनी निवासी ननके का आटा चक्की का कारखाना गांव से कुछ दूरी पर स्थित है। दिन में करीब 3:30 बजे अचानक कारखाने में आग लग गई। शोर सुनकर जब तक गांव के लोग दौड़ते और दमकल वाहन पहुंचता। तब तक पूरा कारखाना जल गया। यहां भी मशीन व कारखाने में रखे अनाज समेत लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना तहसील को दी गई है। 


अग्निकांड में आठ बीघा गेहूं जलकर राख
नवाबगंज। नवाबगंज थाना अंतर्गत चौरी कुटिया गांव निवासी वसीम खां और मुजीब का खेत आपस में सटा हुआ है। बुधवार सुबह किसी ने बीड़ी पीकर खेत में फेंक दिया। इससे आग लग गई। आठ बीघा गेहूं की फसल धू-धू कर जल गई। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग को फैलने से रोका। लगभग 50 हजार के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed