{"_id":"589b631a4f1c1b7e0b379d85","slug":"teenager-and-woman-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती व महिला को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती व महिला को किया अगवा
अमर उजाला/बहराइच
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवती व महिला को बाइक सवार लोगों ने अगवा कर लिया। इस मामले में परिवारीजनों ने थाने पर तहरीर दी है। खैरीघाट की घटना का केस दर्ज नहीं हुआ है, जबकि विशेश्वरगंज के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती बुधवार को खेत की निगरानी करने के लिए घर से निकली थी। गांव के बाहर पहुंचते ही बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और युवती को बाइक पर बिठाकर भाग गए।
देर शाम तक युवती के घर न पहुंचने पर परिवारीजनों को चिंता हुई। इस पर सभी ने खोजबीन शुरू की तो युवती को अगवा किए जाने का पता चला। इस मामले में पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परेशान पिता ने एसपी को पत्र भेजा है। उधर, विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला घर पर अकेली थी। उसके पति पारिवारिक कार्य से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान हुजूरपुर के गनियापुर निवासी दिनेश ग्रामीण के घर पहुंचे और उसकी पत्नी को जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए। शाम को ग्रामीण घर पहुंचा तो पत्नी को न देख खोजबीन शुरू की। इस दौरान आसपास के लोगों से पत्नी को अगवा किए जाने की जानकारी हुई। काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी का पता न चलने पर ग्रामीण ने आरोपी दिनेश के घर पर संपर्क साधा तो पता चला कि वह घर से नदारद है।
इस पर महिला के पति ने दिनेश को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है। इंस्पेक्टर श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर हुजूरपुर के ग्राम पंचायत गनियापुर निवासी दिनेश पुत्र कन्हैया लाल को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। हुजूरपुर पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है।