फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   teacher suspended for attack on BEO

खंड शिक्षा अधिकारी पर हमले का आरोपी शिक्षक निलंबित

Thu, 05 May 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। मिहींपुरवा के खंड शिक्षा अधिकारी पर 27 अप्रैल को प्रधानाध्यापक और उनके सहयोगियों ने हमला कर मारापीटा था। अपशब्दों का भी प्रयोग किया था। इस मामले में बीएसए ने जांच करवाने के बाद प्रधानाध्यापक पर लगे आरोपों को सही पाते हुए उसे  तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


आरोपी प्रधानाध्यापक को बलहा के सिलेटनगंज प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया गया है। साथ ही, पूरे मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है जो 30 दिन में बीएसए को रिपोर्ट सौंपेगी। 
विज्ञापन


मालूम हो कि मिहींपुरवा के खंड शिक्षा अधिकारी शोभनाथ यादव 27 अप्रैल को मटेही कला क्षेत्र में विद्यालयों का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, उनके सहयोगी गोपाल व अन्य लोगों ने खंड शिक्षा अधिकारी को रोककर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद संकुल प्रभारी आरती कौशिक व कुछ अन्य लोगों से अभद्रता की थी। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी पयागपुर वीरेंद्र नाथ द्विवेदी तथा खंड शिक्षा अधिकारी फखरपुर बृजलाल वर्मा को जांच सौंपी थी। 

बीएसए ने बताया कि दोनों अधिकारियों की जांच में आरोपी प्रधानाध्यापक विनोद द्वारा हमले की पुष्टि हुई है। लगाए गए अन्य आरोप भी सही पाए गए हैं, जिसके चलते आरोपी विनोद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


तीन सदस्यीय जांच कमेटी में खंड शिक्षा अधिकारी तेजवापुर अनिल कुमार, कैसरगंज आरपी सिंह और शिवपुर शमशेर को शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed