फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   taxi driver's dead body found in truck

ट्रक में मिला टैक्सी चालक का शव

Wed, 15 Jul 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 15 Jul 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा/शिवपुरा। बांके जिला निवासी एक टैक्सी चालक रुपईडीहा में किराए का वाहन चलाता था। बुधवार सुबह उसका शव रुपईडीहा में थाने के पास खड़े चावल लदे ट्रक में मिला।
विज्ञापन


शव पर चोटों के निशान हैं, जिससे लग रहा है कि हत्या कर शव को ट्रक में छिपाया गया है।

पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक के चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


नेपाल के बांके जिला अंतर्गत गांव विकास समिति पिपरहवा निवासी राजकुमार कोरी (34) पुत्र बिंद्रा प्रसाद रुपईडीहा में दिन भर वाहन चलाने के बाद रामजानकी चावल मिल परिसर में रात्रि निवास करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह राजकुमार का शव रुपईडीहा थाने के सामने स्थित पुलिस बैरियर के पास खड़े चावल लदे ट्रक में चालक की केबिन से बरामद हुआ। इससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

उस समय ट्रक के चालक खरगूपुर निवासी राधेश्याम और खलासी रमेश कुमार ट्रक के ऊपर टूलबॉक्स पर सो रहे थे। इन सभी को जब ट्रक में लाश मिलने की सूचना मिली तो सकते में आ गए।

शव पर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, ट्रक के चालक और खलासी शव के मामले में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।


थानाध्यक्ष एके यादव का कहना है कि मौत के कारणों का सही पता नहीं लग पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कारणों का सही खुलासा हो सकेगा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के मौत की सूचना नेपाल भेजी गई थी। इस पर उसका भाई राजितराम थाने पहुंचा है। वह अपने भाई के अस्वस्थ होने की भी बात बता रहा है। ऐसे में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed