{"_id":"1d0b92fd1fa2d6bbaa3a4a63235f0368","slug":"tau-killed-the-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताऊ ने मासूम को पटक कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताऊ ने मासूम को पटक कर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 15 Feb 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
संपत्ति के विवाद में ताऊ ने मानवता की सारी हदें पार कर दी। उसने अपनी दो माह की भतीजी को पटक कर मार डाला। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक मासूम के पिता ने थाने फोन कर घटना की जानकारी दी। दोपहर में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस की जांच के दौरान दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर माता-पिता को सौंप दिया। बाद में परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मोतीपुर थाना अंतर्गत गूढ़ टेपरी गांव निवासी मुंशी का बड़े भाई घूरे से पारिवारिक संपत्ति के मामले को लेकर अरसे से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
इसी बात पर रविवार रात दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। रात के विवाद से क्षुब्ध घूरे ने दो माह की मासूम भतीजी को पटक कर मार डाला। इससे घर में कोहराम मच गया। पिता मुंशी ने बड़े भाई घूरे पर पड़ोसी के सहयोग से बेटी को पटक कर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मोबाइल पर जानकारी दी।
विज्ञापन
इस पर थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा ने तत्काल जालिमनगर चौकी के उपनिरीक्षक एमए अंसारी को टीम के साथ मौके पर भेजा। पुलिसकर्मियों ने गांव पहुंचकर जांच शुरू की। इस बीच मासूम के पिता और आरोपी ताऊ के बीच सुलह समझौता हो गया। इस पर पुलिस टीम ने शव का पंचनामा कर परिवार को सौंप दिया है।
पिता ने तहरीर देने से किया इन्कार
थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा का कहना है गूढ़ टेपरी गांव निवासी मुंशी ने मोबाइल पर सूचना दी थी कि उसके भाई घूरे ने मासूम बेटी को पटक कर मार डाला है। इस पर पुलिस टीम गांव भेजी गई थी। टीम के पहुंचने पर पिता मुंशी ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया। उसने बताया कि बड़े भाई से सुलह हो गया है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।