{"_id":"5915f9b44f1c1ba74a851ff6","slug":"ssb-jawans-boil-the-young-man-s-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवानों ने युवक का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी जवानों ने युवक का सिर फोड़ा
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 12 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
चौकी में पिटाई के बाद निशान दिखाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा में तैनात एसएसबी के दो जवानों ने शुक्रवार को सुबह अकारण एक युवक को लाठियों से पीट दिया। जवानों के हमले में उसका सिर फट गया। इस मामले में युवक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों जवानों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत कस्बे के मालगोदाम रोड निवासी सिराज (28) पुत्र चुन्ना उर्फ अनीश सुबह प्रतिदिन की तरह घर से कुछ दूरी पर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। सिराज का कहना है कि जब वह नमाज पढ़कर बाइक से घर लौट रहा था।
तभी रास्ते में एसएसबी के दो जवान मिले। रुकते ही दोनों ने डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। सिराज की चीख पर आसपास के लोग दौड़े, तब एसएसबी के जवान अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मौके से खिसक गए। हमले में सिर फटने से सिराज लहूलुहान हो गया। घायल सिराज का कहना है कि एक जवान की वर्दी पर नेम प्लेट से उसकी पहचान रजनीश के रूप में हुई, जबकि दूसरा जवान नेम प्लेट नहीं लगाए हुए था।
विज्ञापन
लहूलुहान हालत में परिवारीजनों ने सिराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के बाद घायल सिराज ने एसएसबी के जवान रजनीश और उसके साथी को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रुपईडीहा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एसएसबी के दोनों जवानों के खिलाफ हमले का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।