फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smuggler arrested at border

नेपाल सीमा पर तस्कर गिरफ्तार

Tue, 29 Nov 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी से तस्करी कर नेपाल को ले जाई जा रही हेरोइन को एसएसबी के जवानों ने मंगलवार सुबह सीमा पर बरामद किया। 200 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी ने सीमा पर सक्रिय कई तस्करों के नाम कुबूले हैं। 
विज्ञापन


एसएसबी सातवीं वाहिनी के सेनानायक गजराज सिंह के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा पर मादक द्रव्य तस्करों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इस पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ और सहायक सेनानायक रविशंकर कुमार की अगुवाई में टीमें तलाशी ले रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह छानबीन के दौरान नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर बाबागंज के निकट बहराइच की ओर से आ रही बस को रोक कर तलाशी ली गई। इस दौरान शब्बीर अहमद पुत्र कासिम अहमद निवासी लोधौरा रामनगर, बाराबंकी एक बैग में 200 ग्राम हेरोइन के पैकेट के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान शब्बीर ने सप्ताह भर पूर्व 50 ग्राम हेरोइन बहराइच में एक व्यक्ति को सप्लाई करने की बात बताई। बताया कि 200 ग्राम हेरोइन बाबा कुट्टी के निकट क्षेत्र के रियाज नामक व्यक्ति को देना था। वह खेप को नेपाल पहुंचाता। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ के अधिकारी दीपक कौशिक के मुताबिक आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed