{"_id":"6afc9b803726bf7925030504","slug":"guards-body-found-hanging-in-room-suicide-suspected-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111519-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गार्ड का शव कमरे में फंदे से लटका मिला,खुदकुशी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गार्ड का शव कमरे में फंदे से लटका मिला,खुदकुशी की आशंका
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की कृष्णाकुंज कॉलोनी में गार्ड सुमेश का शव कमरे में फंदे से लटा मिला। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है।
मूलरूप से जनपद मेरठ के परतापुर स्थित गांव मोहिउद्दीनपुर निवासी 44 वर्षीय सुमेश कुमार पत्नी मनीषा और दो बच्चों के साथ मोदीनगर की कृष्णाकुंज कॉलोनी में किराए पर रहते थे। पत्नी ने बताया कि सुमेश कुमार गार्ड की नौकरी करते थे। मंगलवार पूर्वाह्न मनीषा घरेलू काम में लग गईं। काफी देर तक सुमेश कुमार कमरे से बाहर नहीं आए। मनीषा कमरे में पहुंची तो सुमेश पंखें के सहारे फंदे से लटके मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।