फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smack racket disclosed, three arrested

स्मैक के रैकेट का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Sun, 24 Mar 2019 10:35 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Sun, 24 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी से स्मैक लाकर उसे जिले के अलग-अलग हिस्सों में बेचने वाले रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रैकेट के सरगना सिराज समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक कार, बाइक, तीन मोबाइल, छह हजार रुपये नगदी और करीब 14 लाख रुपये की चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन


गिरोह ने नेपाल सीमा तक तस्करी का नेटवर्क फैला रखा था। जिले के युवाओं को स्मैक की लत में डालकर अपना कारोबार चमकाने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े स्मैक के गिरोह के रैकेट को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


दरगाह थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरोह को पकड़ा है। एसओजी के निरीक्षक विनोद कुमार यादव व मनीष पांडेय की अगुवाई में गठित टीम ने दरगाह के उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह व अजय पांडेय के साथ आसाम रोड तिराहे पर शनिवार की रात चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक अल्टो कार व एक बाइक को रोका गया। इसमें दरगाह के सलारगंज निवासी मोहम्मद सिराज, पलरी बाग निवासी फैसल और कोतवाली नगर के छोटी तकिया निवासी नदीम अहमद को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बाराबंकी जनपद के कुर्सी थाना क्षेत्र ब्राह्मी टोला निवासी नसीम रात का फायदा उठाकर कार से कूदकर फरार हो गया। गिरोह के सरगना सिराज समेत तीनों के पास से 14 लाख रुपये कीमत की 138.4 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और छह हजार रुपये नगदी भी मिली है। सरगना सिराज ने नेपाल सीमा तक अपना नेटवर्क मजबूत बना रखा था, जिसे खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी पर पुरस्कार दिया जाएगा। 


शहर में करनी थी बिक्री
एसओजी के निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि बरामद स्मैक को शहर के अलग-अलग हिस्सों में बेचने की तैयारी थी। फैसल और नदीम, सरगना सिराज के लिए कॅरियर के रूप काम करते थे। इसे सलारगंज, मंसूरगंज और दरगाह के इलाकों में बेचे जाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed