फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   six injured in clash

दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

Mon, 01 Aug 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
कोचिंग गई छात्राओं के साथ शहर के मोहल्ला काजी कटरा में समुदाय विशेष के युवकों ने रविवार देर शाम छेड़छाड़ की। जानकारी पर परिवारीजनों व मोहल्ले के लोगों ने विरोध जताया तो दूसरे गुट के लोगों ने देर रात पथराव कर दिया। धर्मस्थल पर भी पत्थरबाजी की।
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों समुदाय के तमाम लोग जमा हो गए। उनके बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इस घटना में छह लोग घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। तनाव को देखते हुए आधी रात को ही नौ थानों की पुलिस बुलाई गई।
विज्ञापन


डीएम, एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। चांदपुरा क्षेत्र सोमवार को भी छावनी में तब्दील रहा। पुलिस ने पांच नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बीच चार नामजद आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 काजी कटरा मोहल्ले में संस्कृत पाठशाला छात्रावास के निकट डांस कोचिंग क्लास चलती है। रविवार देर शाम कोचिंग जा रही तीन छात्राओं के साथ सलारगंज के रहने वाले एक समुदाय विशेष के चार-पांच युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर छात्राओं को अगवा करने की धमकी दी।

क्लास से लौट कर देर शाम घर पहुंची छात्राओं ने परिवारीजनों को बताया। उन्होंने आरोपी युवकों के परिवारीजनों से शिकायत की। रात करीब साढ़े दस बजे मोहल्ला निवासी मदनलाल पटवा अपने पुत्र चंदन के साथ गायत्री मंदिर में पूजा करने गए थे।

इस दौरान आरोपी युवकों ने पिता-पुत्र पर पथराव कर दिया। दोनों चीखते हुए घर भागे। शोर सुनकर लोग जमा हो गए। इसके बाद मारपीट और जमकर पथराव हुआ। पथराव में मदनलाल, पुत्र चंदन, मोहल्ला निवासी गोकुल प्रसाद, विशाल समेत छह लोग घायल हो गए। पथराव के चलते लोगों में भगदड़ मच गई। 

सूचना पर कोतवाली प्रभारी जेएन शुक्ला व दरगाह थाने की पुलिस पहुंची। इसके बावजूद समुदाय विशेष के लोगों ने एक धर्मस्थल पर पथराव किया। इससे दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश और भड़क उठा। हालात बिगड़ते देख कोतवाली देहात, रानीपुर, रिसिया, रामगांव थानों की पुलिस बुलाई गई है।

चांदपुरा मार्ग पर संघर्ष और तनाव को देखते हुए यातायात रोक दिया गया। नानपारा से आने वाले वाहनों को बाईपास से लखनऊ की ओर मोड़ा गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गोकुल और चंदन के सिर में गंभीर चोट को देखते हुए रात में ही उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

रात में डीएम अभय कुमार, एसपी सालिकराम, एएसपी दिनेश त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। तनाव के चलते सोमवार को पूरे दिन मोहल्ला काजी कटरा और चांदपुरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

घटना के संबंध में काजी कटरा निवासी मदनलाल की तहरीर पर पुलिस ने सलारगंज निवासी मोइनुद्दीन, नौशाद, साहबेआलम, सहनवाज उर्फ टैंकर, इमरान और 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।


एसपी सालिकराम वर्मा के मुताबिक छापेमारी कर इमरान, साहबेआलम, मोइनुद्दीन और सहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। नौशाद की तलाश की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed