{"_id":"1147dd19ce993240655ff2b9a5249c65","slug":"sisters-pulled-of-miscreants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी बहन को छेड़ा तो शोहदे से भिड़ गईं बहनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटी बहन को छेड़ा तो शोहदे से भिड़ गईं बहनें
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी बहन से छेड़खानी करने से भड़कीं दो बहनें शोहदे से भिड़ गईं और सरे बाजार उसकी जमकर पिटाई कर दी। उनकी हिम्मत देख आसपास के दुकानदार और अन्य लोग भी जुट गए।
तीनों बहनों ने पिटाई के बाद शोहदे को घंटाघर चौकी पुलिस को सौंप दिया। उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि बहनें हॉकी की खिलाड़ी हैं। क्षेत्र में इन किशोरियों की हिम्मत की हर तरफ सराहना की जा रही है।
नगर कोतवाली के मोहल्ला वजीरबाग की रजनी और गुड़िया अपनी छोटी बहन के साथ बाजार में खरीदारी करने निकली थीं। मार्केट में सबसे छोटी बहन कुछ पीछे रह गई। तभी मोहल्ला सैयदबड़ा निवासी कासिफ (40) वहां पहुंचा और छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
वह शोर मचाने लगी तो रजनी और गुड़िया पीछे मुड़ीं और छेड़छाड़ कर रहे युवक को पकड़ लिया। इसके बाद मनचले की पिटाई शुरू कर दी और घंटाघर चौकी के एसआईआरपी गौतम के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को मामला शांत कराने के बाद कोतवाली नगर भेज दिया गया है। कोतवाल राजेंद्र वर्मा ने कहा कि किशोरियों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।