फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   rape with women

महिला को अगवा कर रेप, आरोपी फरार

Wed, 29 Jul 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 29 Jul 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
मटेरा चौराहा (बहराइच)। कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रात में नित्यक्रिया के निकली महिला को गांव निवासी युवक ने चाकू की नोंक पर अगवा कर लिया। फिर उसे खेत में घसीटकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला रात में नौ बजे के आसपास खेत गई थी। इसी दौरान गांव से पीछा कर रहे युवक ननकऊ ने चाकू के बल पर महिला को काबू में कर लिया और गन्ने के खेत में घसीट ले गया।
विज्ञापन


जानमाल की धमकी देते हुए रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान महिला ने शोर मचाया तो परिवारीजन और गांव के लोग दौड़ पड़े।

इस पर आरोपी ननकऊ ने पुलिस में शकिायत करने पर पूरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रात में ही महिला ने परिवार के लोगों के साथ मटेरा चौकी पहुंचकर तहरीर दी है। लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज विजय कुमार का कहना है कि घटना संज्ञान में आयी है। तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जांच के बाद महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराकर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed