फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   rape with teenager, case filed

किशोरी को खेत में घसीटकर दुष्कर्म केस दर्ज

Sat, 30 Apr 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
rape with teenager, case filed
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।

विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। नित्यक्रिया के लिए घर से निकली किशोरी को गांव के बाहर एक युवक खेत में घसीट ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। आरोपी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। 

जरवलरोड क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार देर शाम को नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी। जब वह गांव के बाहर खेत के निकट पहुंची तभी गांव निवासी सलाहुद्दीन किशोरी को खेत में घसीट ले गया।

उसके शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उससे रेप किया। काफी देर तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। किशोरी बेहोशी की हालत में खेत में मिली। होश में आने पर उसने व्यथा सुनाई।
विज्ञापन


सुबह किशोरी ने भाई के साथ पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर सलाहुद्दीन पुत्र कयामत को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed