फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Property of four lakh stolen

ताला तोड़कर उड़ाई चार लाख की संपत्ति

Mon, 10 Aug 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 10 Aug 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। बढ़ौली गांव निवासी एक किसान के घर में रविवार रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत चार लाख की संपत्ति पार कर दी। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बढ़ौली निवासी सज्जन किसान हैं। फसलों की बिक्री व अन्य मदों से इकट्ठा एक लाख रुपये नकदी सज्जन ने घर की अलमारी में रखे थे।
विज्ञापन


गुरुवार रात सज्जन परिवार समेत मकान की छत पर सो रहे थे। इसी रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया।

इसके बाद कमरों का ताला तोड़कर आलमारी में रखे एक लाख रुपये, 150 ग्राम सोने व एक किलो चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।


सुबह परिवार के लोग जब जगे तो सामान बिखरा देखकर सकते में आ गए। अलमारी से नकदी और जेवरात भी गायब थे। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

प्रभारी निरीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। उन्होंने कहा कि तहरीर ले ली गई है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। कुछ सुराग हाथ लगे हैं, उसके आधार पर क्षेत्र में दबिश भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed