फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   property of 3 lakh stolen

मकान और दुकान से तीन लाख की संपत्ति पार

Fri, 18 Dec 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 18 Dec 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा/रिसियामोड़। चोरी की वारदातों में अचानक इजाफा हुआ है। रोज चोर रात में किसी ने किसी मकान और दुकान पर धावा बोल रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार रात चोरों ने मिहींपुरवा और रिसिया क्षेत्र में एक मकान और दुकान में घुसकर तीन लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तहरीर तो ले ली है, लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है।

मोतीपुर थाना अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बे के जरही रोड पर कस्बा निवासी वीरेंद्र कुमार बेनी शाह का मकान स्थित है। मकान के अगले हिस्से में वीरेंद्र जनरल स्टोर चलाते हैं।
विज्ञापन


रोज की तरह गुरुवार रात दुकान बंद कर परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इसी रात ताला तोड़कर घुसे चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर 20 हजार रुपये नकदी, सोने-चांदी के दो लाख मूल्य से अधिक के जेवरात, कपड़ा, बर्तन व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। उधर, चोरों ने रिसिया थाना अंतर्गत नरसिंहडीहा चौराहे पर स्थित अरशद के मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर 70 हजार रुपये के मोबाइल सेट पर हाथ साफ किया।


इसके अलावा रिचार्ज कूपन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोर उठा ले गए। दोनों पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी है। लेकिन अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। घटना से आसपास के लोग दहशत में हैं।

एसओ मोतीपुर डीपी कुशवाहा व रिसिया एसओ आलोक राव का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed