फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   police destroyed tamachpur sabji mandi

पुलिस ने हटवाई तमाचपुर सब्जी मंडी

Thu, 05 May 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
police destroyed tamachpur sabji mandi
बहराइच बाईपास मार्ग पर तमाचपुर के पास गुरुवार को अवैध सब्जी मंडी हटवाते अधिकारी व पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। बाईपास रोड पर तमाचपुर गांव के पास अवैध तरीके से लगने वाली सब्जी मंडी पर गुरुवार को प्रशासन का डंडा चला। हाई कोर्ट के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में तीन थानों की पुलिस ने मौके पर लगी लगभग 1200 दुकानें हटवाईं।
विज्ञापन


साथ ही, मंडी लगवाने वाले जमीन मालिक के खिलाफ एसडीएम महसी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मंडी के जिम्मेदारों को चिह्नित कर शांतिभंग में पाबंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से सुबह से दोपहर तक अफरा तफरी की स्थिति रही। 
विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड पर शहर से सटे तमाचपुर ग्राम पंचायत परिक्षेत्र में अरसे से अवैध तरीके से सब्जी मंडी लगाई जा रही थी। इस मामले में जिले के थोक सब्जी व्यापारियों ने उच्च न्यायालय की शरण ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यालय ने जिला प्रशासन को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। उसी के तहत गुरुवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट वीएन पांडेय, सीओ सिटी एपी सिंह की अगुवाई में रामगांव, कोतवाली देहात और कोतवाली नगर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि लगभग 1200 दुकानें लगी हुई थीं। हाई कोर्ट के आदेश पर सभी को हटवाया गया। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्रवाई चली। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पुन: दुकान लगाने पर एफआईआर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


साथ ही प्रतिबंध के बावजूद मंडी लगवाने के मामले में जमीन मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम महसी को निर्देशित किया गया है। सीओ सिटी ने कहा कि आधा दर्जन लोगों के नाम चिह्नित किए गए हैं, जो मंडी लगवा रहे हैं। उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed