फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   oldman Killed in road accident, three critical

मार्ग दुर्घटना में वृद्ध की मौत, तीन गंभीर

Sat, 02 Jul 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jul 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
इंदवा निवासी एक वृद्ध शुक्रवार को अपने पुत्र को लाने लखनऊ गया था। लौटते समय देर रात बाराबंकी में हुई मार्ग दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इंदवा निवासी साबिर खां (65) का पुत्र रहमान (40) मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। शुक्रवार को रहमान मुंबई से वापस घर लौट रहा था। रहमान को लेने के लिए साबिर खां कार से लखनऊ गया था।
विज्ञापन


गाड़ी गांव का ही रियाज (30) पुत्र निसार चला रहा था। इस दौरान उनके साथ गांव का रिश्तेदार महफूज खां भी था। देर रात लखनऊ से लौटते समय कार की बाराबंकी में ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। टक्कर तेज होने के कारण साबिर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहमान, रियाज व महफूज को गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची बाराबंकी पुलिस ने घटना की सूचना फोन से परिवारीजनों को दी गई। गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिवारीजन सूचना के बाद बाराबंकी को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed