फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   nissing lady body found in pond

घर के पीछे तालाब में मिली विवाहिता की लाश

Wed, 24 Jun 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 24 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

घर से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुई नवविवाहिता का शव उसके घर के पीछे तालाब में बुधवार दोपहर में उतराता मिला। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन

गोंडा के इटियाथोक निवासी सुमनलता जायसवाल का विवाह 30 अप्रैल को पयागपुर निवासी धवल जायसवाल के साथ हुआ था। वह 10 मई को विदा होकर दूसरी बार ससुराल आई थी।
विज्ञापन

लेकिन 10 जून को सुमन रहस्यमय परिस्थितियों में ससुराल से गायब थी। इस मामले में ससुराल के लोगों ने मायके के लोगों को सूचना दी। मायके के लोगों ने पयागपुर पहुंचकर ससुरालीजनों पर सुमन का उत्पीड़न कर गायब करने का आरोप लगाया था। फलिहाल पुलिस ने तहरीर लेकर सुमन की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर में धवल के घर के पीछे स्थित तालाब में कुछ लोगों ने एक महिला का शव उतराते देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को निकलवाया तो वह शव सुमन का निकला।
इस पर ससुराल के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मायके को सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएन भेज दिया है।
थानाध्यक्ष संजय दूबे का कहना है कि नवविवाहिता किस तरह से डूबी है। इसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed