फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nepali smuggler arrested

नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Fri, 08 Jul 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
शिमला से तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे यासरगुंबा की खेप के साथ एसएसबी ने शुक्रवार सुबह एक युवक को पकड़ा। बरामद 125 ग्राम यासरगुंबा की कीमत की करीब सात लाख रुपये आंकी जा रही है। जड़ी बूटी के साथ ही नेपाली युवक के पास नकदी और मोबाइल भी मिला है।  
विज्ञापन


यासरगुंबा हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर पाई जाने वाली प्रतिबंधित जड़ी बूटी है। उसके शक्तिवर्धक भी माना जाता है। इसकी तस्करी नेपाल को बढ़ी है। एसएसबी रुपईडीहा बार्डर आउटपोस्ट के सहायक सेनानायक रविशंकर कुमार के मुताबिक शुक्रवार को प्रतिबंधित जड़ी बूटी की तस्करी की सूचना पर टीम को तलाशी के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


एसएसबी के जवानों ने इंडो नेपाल सीमा पर तलाशी के दौरान एक नेपाली युवक को रिक्शे से सीमापार जात समय रोका। उसका बैग खंगाला गया तो उसमें कपड़ों के बीच छिपाकर रखी गई प्रतिबंधित 125 ग्राम याशरगुंबा जड़ी बूटी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद जड़ी बूटी को सीज कर आरोपी नेपाली युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान गज बहादुर परियार पुत्र अमर बहादुर निवासी पाथर खोला जुमला नेपाल के रूप में हुई। सहायक सेनानायक ने बताया कि वन उपज होने के चलते पकड़े गए नेपाली नागरिक को वन क्षेत्राधिकारी के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed