{"_id":"58da94b84f1c1bfe0a63f258","slug":"murder-of-the-lady-face-burned-with-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या, तेजाब से जलाया चेहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या, तेजाब से जलाया चेहरा
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर नरैनापुर पकड़िया गांव के पास एक महिला की हत्या कर शव गड्ढे में फेंक दिया गया। हत्यारों ने महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को कुचलने के साथ ही तेजाब से जला दिया। मंगलवार को सुबह उसका शव गड्ढे में पड़ा मिला। वह लाल शादी का जोड़ा पहने हुए थी। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के नरैनापुर पकड़िया गांव के कुछ लोग सुबह खेत को गए थे। खेत में काम करते समय धूप अधिक लगने से किसान जब सड़क के किनारे स्थित पेड़ के पास झाड़ियों की छांव में सुस्ताने गए तो वहां महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा।
मामले की सूचना गांव पहुंची तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष छोटक यादव व हलका दरोगा भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फखरपुर व आसपास के लोगों को एकत्रित कर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि हत्या के बाद महिला के चेहरे को किसी भारी चीज से कुचला गया है। फिर उसके चेहरे की पहचान मिटाने के लिए तेजाब डालकर जलाया गया। महिला शादी का लाल जोड़ा पहने हुए थी। उसकी उम्र भी लगभग 25 वर्ष है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने नवविवाहिता की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस की काफी कोशिश के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फखरपुर थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि शव की हालत दिखने से लग रहा है कि हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया है। शव काफी क्षत-विक्षत स्थिति में है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के परिवारीजनों का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।