{"_id":"63884b1bd9eff44e34b195ffe19c451a","slug":"munna-bhai-caught-in-urdu-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जगह उर्दू परीक्षा दे रहा किशोर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे की जगह उर्दू परीक्षा दे रहा किशोर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 29 Feb 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। शंकर इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह प्रथम पाली में दूसरे छात्र के स्थान पर उर्दू की परीक्षा दे रहा फर्जी परीक्षार्थी दबोचा गया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार सुबह हाईस्कूल के उर्दू विषय की परीक्षा थी। नानपारा के शंकर इंटर कॉलेज में अवध बिहारी मेमोरियल इंटर कॉलेज भवनियापुर के विद्यार्थियों का सेंटर है।
कक्ष संख्या 12 में आठ बजे के आसपास कक्ष निरीक्षक राजेश कुमार राव और सुशील कुमार ने जब छात्रों का प्रवेश पत्र चेक करते हुए उपस्थिति लगानी शुरू की तो रोल नंबर 2428199 के छात्र के प्रवेश पत्र में लगे फोटो से परीक्षा दे रहे छात्र का चेहरा मेल खाता नहीं मिला।
विज्ञापन
शिक्षकों ने बोर्ड की ओर से भेजे गए दस्तावेज से मिलान किया गया तो पता चला कि हाईस्कूल के परीक्षार्थी आतिफ पुत्र शकील निवासी पुरानी बाजार के स्थान पर कोई दूसरा छात्र परीक्षा दे रहा है।
कक्ष निरीक्षकों ने फर्जी परीक्षार्थी को दबोचकर प्रधानाचार्य को बुलवाया। प्रधानाचार्य कृपाराम गुप्ता ने पूछताछ शुरू की तो परीक्षा दे रहे छात्र ने अपना नाम इजहार पुत्र मिर्जा अनवर बताया। उसने यह कुबूला कि वह प्रश्न पत्र हल करने के लिए अतीफ के स्थान पर आया था।
प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर इजहार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।