फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Missing youth found Died

लापता युवक का जंगल में फांसी के फंदे से लटका मिला शव

Thu, 17 Nov 2016 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
घर से निकलने के बाद लापता युवक का शव गुरुवार सुबह जंगल में फांसी के फंदे से लटका मिला। पत्नी ने रंजिश में हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सुजौली क्षेत्र में ग्राम बर्दिया निवासी लल्लन (28) पुत्र जोखे बुधवार दोपहर जरूरी काम की बात कहकर घर से निकला था लेकिन देर रात तक नहीं आया। लल्लन की पत्नी लड़तिया ने परिवारीजनों के साथ तलाश की। गुरुवार दोपहर गांव से सटे कतर्नियाघाट रेंज के जंगल में लल्लन का शव पेड़ से बंधा लटका मिला।
विज्ञापन


सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने फोर्स पर पहुंच छानबीन की। एसओ का कहना है कि लल्लन की पत्नी ने गांव के कुछ लोगों से रंजिश बतायी है। उन पर हत्या की आशंका है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed