{"_id":"5ffa9198e11d89913344c7ed4adb3e76","slug":"married-women-jump-before-the-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग महिला ट्रेन के आगे कूदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग महिला ट्रेन के आगे कूदी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 29 Jul 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। लखैया कला गांव निवासी एक विवाहिता ने मंगलवार देर शाम ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। उधर, मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।
गोंडा से नेपालगंज जा रही अप ट्रेन 52263 मंगलवार शाम नानपारा से नेपालगंज रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। हांड़ा बसहरी गांव के पास पहुंचने पर कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम लखैया कला निवासी हशमत बानो (28) पत्नी निजामुद्दीन ट्रेन के आगे कूद गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक के मेमो के बाद रेलवे सुरक्षा बल नानपारा चौकी के इंचार्ज रामबिलास सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला।
उधर, मृतका के पिता रामपुर धोबियाहार निवासी भूरे ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उसकी बेटी को दहेज के लिए आए दिन ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को भी सास, ससुर व अन्य लोगों ने उसकी पिटाई की, जिससे आजिज होकर उसने जान दे दी।