{"_id":"58efb4724f1c1b9106cf503a","slug":"many-acres-of-forest-and-28-bigha-crop-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई एकड़ जंगल व 28 बीघा फसल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई एकड़ जंगल व 28 बीघा फसल राख
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 13 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
घाघरा घाट के पास आग लगने से जले मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कई स्थानों पर शॉर्ट सर्किट व अन्य कारणों से आग लग गई। बुधवार की रात अज्ञात कारणों से एक बार फिर भिनगा का जंगल धधक उठा। इससे कई एकड़ क्षेत्र में जंगल की झाड़ियां जल गईं। इससे आसपास मौजूद जीव जंतु भी जल गए। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने फायर लाइन बनाकर आग को काबू किया। उधर आग से दर्जीपुरवा में एक घर व झिरझिरवा में करीब 28 बीघा गेहूं व अरहर की फसल सहित यूकेलिप्टिस का पेड़ जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
बुधवार की रात अज्ञात कारणों से वन क्षेत्र भिनगा के गुलरा चौकी क्षेत्र में आग लग गई। इससे कई एकड़ जंगल में लगी झाड़ियां जल गई। इसमें कीड़े मकोड़ों के साथ ही सर्प, खरगोश, स्याही आदि जंगली जीव भी जल गए। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने फायर लाइन बनाकर आग को काबू किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं डीएफओ जावेद अख्तर ने बताया कि जंगल में आग लगी है। वन कर्मियों ने फायर लाइन बनाकर इस पर काबू पा लिया है। आग कितने क्षेत्र में लगी है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
आग से लकड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उधर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झिरझिरवा में मेराज पुत्र यार मोहम्मद के खेत में लगे विद्युत पोल के तार गुरुवार को हवा के चलते आपस में टकरा गए। इससे उठी चिंगारी में मेराज का चार बीघा अरहर, नईम पुत्र कलीम का दो बीघा अरहर व युकेलिप्टिस का पेड़, निजामुद्दीन पुत्र निसार का दो बीघा अरहर व युकेलिप्टिस का पेड़ जलकर राख हो गया। जबकि टेढ़े पुत्र भुसैली का तीन बीघा, जुल्लू पूत्र बिहारी का तीन बीघा, हौसलदार पुत्र इंसान का आठ बीघा, अंगनू पूत्र महदेव का तीन बीघा, गोपाल पुत्र गुरप्रसाद का दो बीघा, पुत्ते पुत्र मरदान खां का एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत कर आग को काबू किया। वहीं गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर के मजरा दर्जी पुरवा निवासी शिव कुमार सोनी के घर में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। परिवारीजन के शोर पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक आग से घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, पंपिंग सेट सहित सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान पिंजरे में रखे दो पालतू खरगोश की भी झुलसने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत कर आग को काबू किया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। सभी के भोजन की व्यवस्था ग्राम प्रधान स्वेता श्रीवास्तव ने की।