{"_id":"21f5341b51ad2cf11b6832d2dd4898c9","slug":"man-killed-his-uncle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा को हंसिया से गोदकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा को हंसिया से गोदकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 22 Aug 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/हुजूरपुर। बांसपुरवा पातूपुर निवासी एक युवक ने शनिवार को अपने चाचा पर हंसिया से ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया।
युवक ने अपना आपा सिर्फ इस बात पर खो दिया कि चाचा ने उसकी पत्नी को मायके से विदा कराकर लाने से इन्कार कर दिया था।
पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर हंसिया बरामद कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसपुरवा पातूपुर गांव निवासी हसीब उर्फ चोंगी (42) पुत्र महमूद की शादी सात साल पहले क्षेत्र के त्रिकोलिया डीहा गांव निवासी गेंदा से हुई थी।
पारिवारिक विवाद के चलते गेंदा दो साल से मामके में ही रह रही थी। साल भर से हसीब परिवार के सदस्यों पर पत्नी को विदा कराने का दबाव बना रहा था लेकिन बात नहीं बन रही थी।
शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब हसीब अपने चाचा रऊफ (60) पुत्र बच्चू के साथ घास काटने खेत जा रहा था। उसके हाथ में हंसिया और झवई भी थी।
रास्ते में हसीब ने चाचा से पत्नी की विदाई की बात छेड़ दी। उसने चाचा से कहा कि कहा कि परिवार के लोग साथ नहीं दे रहे हैं, ऐसे में वह उन्हें मनाकर पत्नी को विदा करा लाएं। लेकिन, रऊफ ने इस मामले में पड़ने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
यह सुनते ही हसीब आग बबूला हो उठा। उसने चाचा पर हंसिये से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही रऊफ ने दम तोड़ दिया।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हसीब ने पत्नी की विदाई कराने से इन्कार करने पर चाचा की हत्या करने की बात स्वीकारी। इससे सनसनी फैल गई।
थानाध्यक्ष अशरफ परवेज आलम टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल से हसीब को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर ली है। एसओ ने बताया कि मृतक की बहू आमना की तहरीर पर हसीब के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।