{"_id":"57d581184f1c1ba90a319227","slug":"man-falling-from-vehicle-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन से गिरे अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन से गिरे अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डग्गामार वाहन में लटक कर यात्रा करने के दौरान एक व्यक्ति सड़क पर गिर गया। उसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गई। परिचय पत्र से मृतक की पहचान हुई।
लखनऊ में मौलवीगंज इलाके का रहने वाला इरशाद (50) के परिचित बहराइच में रहते हैं। उनसे मिलने के लिए इरशाद शनिवार को बरहाइच आया था। देर रात वह डग्गामार वाहन में लटक कर लखनऊ लौट रहा था। इस दौरान बहराइच मार्ग पर फखरपुर क्षेत्र में मरौचा के निकट झटका लगने के चलते वह वाहन से नीचे गिर गया।
दूसरे यात्रियों ने वाहन रोकने के लिए शोर मचाया लेकिन तब तक पीछे से आ रहे दूसरे वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही कुचलकर इरशाद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष देवानंद ने तलाशी ली तो यात्री की जेब से मतदाता परिचय पत्र बरामद मिला।
विज्ञापन
उससे इरशाद की पहचान हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना देने पर लखनऊ से इरशाद का भतीजा इजहार बहराइच पहुंचा। पोस्टमार्टम के बाद वह शव लेकर लखनऊ लौट गया है।