फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   jeep hit the women, three others also injured

जीप ने महिला को रौंद तीन राहगीरों को मारी टक्कर

Mon, 28 Sep 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 28 Sep 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। विशेश्वरगंज-श्रीनगर मार्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार जीप ने एक महिला को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वाहन समेत भागने के प्रयास में जीप चालक ने तीन और राहगीरों को टक्कर मारकर घायल कर गिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जीप को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीनगर कस्बा से रात 8:30 बजे सवारियों को लेकर विशेश्वरगंज बाजार आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने बाजार में सड़क पार कर रही प्यारा देवी (55) पत्नी छेदी राम को टक्कर मार दी। प्यारा सड़क पर गिर गई तो जीप उसे रौंदती हुई आगे निकल गई। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद भागा रहा चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित जीप की चपेट में आकर विशेश्रगंज निवासी विजय कुमार, खुशीराम, और ननकऊ घायल हुए हैं। चीख पुकार सुनकर बाजार के लोगों ने घेराबंदी कर अनियंत्रित जीप रुकवा ली। जीप चालक दादन निवासी कंछर की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद गुस्साए कस्बेवासियों ने जाम लगाकर प्रदर्शन की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया। पुलिस के मुताबिक जीप चालक नशे की हालत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed