फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Innocent raped, accused beaten

मासूम से बुजुर्ग ने किया रेप, आरोपी की पिटाई

Thu, 29 Sep 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Innocent raped, accused beaten
आरोपी की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
शहर में अपने ननिहाल आई एक बालिका को गुरुवार सुबह बुजुर्ग पुजारी बहला-फुसलाकर घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के लौटने पर उसकी हालत देख परिवारीजन सकते में आ गए। बालिका से पता चलने पर मोहल्लेवासियों के साथ परिवारीजन आरोपी के घर जा धमके।
विज्ञापन


भागने की कोशिश के दौरान उसे पकड़ कर पीटा। इस बीच पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बालिका के मामा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


गोरखपुर जनपद की रहने वाली छह वर्षीया बालिका दो दिन पूर्व अपनी मांग के साथ शहर के दरगाह शरीफ इलाके में अपने ननिहाल आयी थी। गुरुवार सुबह सात बजे के करीब बालिका घर के बाहर खेल रही थी। कुछ दूररहने वाले हरदी क्षेत्र निवासी लालजी तिवारी (62) ने बालिका को टॉफी देने के बहाने घर बुलाया। कमरे में बंधक बनाकर उसने मासूम के साथ रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उसे मारापीटा। बालिका आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद बदहवास हालत में घर पहुंची। उसकी स्थिति देखकर परिवारीजन सन्न रह गए। बालिका काफी दहशत में थी। उसने आरोपी लालजी तिवारी के बारे में बताया। गुस्साए परिवारीजनों ने मोहल्ले के लोगों को बताया तो वे भड़क उठे। वे लालजी के घर जा पहुंचे।

भीड़ देखकर आरोपी ने दीवार फांदकर भागने का प्रयास। इस बीच लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। इस बीच सूचना पर दरगाह शरीफ थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी मौके पर पहुंच नाराज लोगों को शांत कराया। आरोपी लालजी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।


थानाध्यक्ष ने बताया कि बालिका के मामा की तहरीर पर लालजी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। बालिका की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोहल्लेवासियों के मुताबिक आरोपी लालजी मोहल्ले के एक मंदिर में पूजापाठ करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed