{"_id":"58f3ab734f1c1b1974470c84","slug":"home-burning-hart-atack-s-old-age-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जलता देख हार्टअटैक से अधेड़ की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर जलता देख हार्टअटैक से अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
उसरा प्रकाशपुरवा में रविवार दोपहर आग लगने से जलते मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसरा प्रकाशपुरवा गांव में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में 12 मकान जलकर राख हो गए। अग्निकांड में लगभग 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के दौरान दो ग्रामीण जलती हुई पेड़ की डाल गिरने से झुलस गए। वहीं, रिश्तेदार का घर लपटों से घिरा देखकर एक व्यक्ति को हार्टअटैक पड़ गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया है। जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत उसरा के मजरा प्रकाशपुरवा में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते गांव के मनीराम, राजेंद्र, लल्लू, सुभाषचंद्र, तिलकराम, ओमप्रकाश, पवन कुमार, मुंसरिफ, संतराम, करीम अहमद, वैधू और फहीम अहमद के मकान को चपेट में ले लिया।
सभी मकान धू-धूकर जलने लगे। इससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करने लगे। गांव के तिलकराम यादव (35) पुत्र खेलावन और रामसूरत (38) पुत्र मुन्नीलाल भी आग बुझाने में जुटे थे। तभी पास में जल रहे नीम के पेड़ की डाल दोनों के ऊपर गिर गई। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और सिर में गंभीर चोट भी आई।
विज्ञापन
दोनों को अस्पताल ले जाने का इंतजाम किया जा रहा था तभी मनीराम के समधी ग्राम इस्लामाबाद निवासी चेतनलाल यादव (55) पुत्र रामेश्वर भी आग बुझाने पहुंच गए। रिश्तेदार के घर में लगी आग देखकर वह बदहवास हो गए। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर चेतनलाल को अस्पताल ले जाया जा रहा था। मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
अग्निकांड की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार अहमद फरीद, राजस्व निरीक्षक गिरधारीलाल, लेखपाल वाहिद कमाल आदि मौके पर पहुंच गए। लेखपाल ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर अग्नि पीड़ित परिवारों में राशन का वितरण कराया गया है। अग्निकांड से नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है। वहीं, घायल ग्रामीणों का इलाज सीएचसी मुस्तफाबाद में चल रहा है।