{"_id":"573b3c3d4f1c1b644eac7cca","slug":"half-leg-of-man-found-in-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ का निशाना बने युवक का कटा पैर मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मगरमच्छ का निशाना बने युवक का कटा पैर मिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट रेंज के महादेवा तालाब झील में युवक को मगरमच्छ के खींच लेने के दूसरे दिन झील से कटा पैर लेकर बाहर निकलता ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के महादेवा तालाब झील में स्नान करते समय मगरमच्छ का निवाला बने युवक का एक पैर मंगलवार को झील से गोताखोरों ने बरामद किया।
हाथ व शरीर के कुछ टुकड़े भी मिले हैं। वनाधिकारी पूरे मामले में चुप्प हैं। हालांकि गांव के लोग डोंगी के सहारे दूसरे दिन भी झील को खंगालते रहे। पुलिस ने युवक के पैर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में ग्राम कैलाशपुरी निवासी इंद्रभान (31) छोटी बहन संगीता के हाईस्कूल पास होने की खुशी में रविवार शाम को मलंगशाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने गया था।
विज्ञापन
लौटते समय महादेवा तालाब झील में स्नान करने के दौरान वह मगरमच्छ का शिकार बन गया था। घटना बाद से परिवारीजन की मौजूदगी में ग्रामीण और गोताखोर झील को खंगाल रहे हैं।
मंगलवार सुबह युवक का एक कटा पैर, हाथ के टुकड़े व अन्य अवशेष झील से बरामद हुए। परिवारीजन झील के तट पर पूरे दिन बेहाल रहे। उनके आंसू थम नहीं रहे हैं।
तट पर मौजूद लोगों का मानना है कि इंद्रभान मगर का निवाला बन चुका है। वहीं पूरे मामले मेें वनाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि युवक का कटा पैर मिलने की सूचना पर सुजौली थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी छानबीन करने मौके पर पहुंचे।