{"_id":"5720e2104f1c1b0a61a91c8f","slug":"groom-returned-his-baraat-for-demanding-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक न मिलने पर बारात लेकर लौटा दूल्हा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक न मिलने पर बारात लेकर लौटा दूल्हा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला शिवाजी पुरम में बारात लौटने से छाया सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। दहेज में बाइक न मिलने पर मंगलवार रात दूल्हा बाइक द्वार पूजा के समय भड़क गया। उसने सिर से मौर उतारी और पूरी बारात लेकर लौट गया।
लड़की के पिता का आरोप है कि बरातियों ने घरातियों से मारपीट की फिर 50 हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुटी है। मामला भिनगा नगर के मोहल्ला शिवाजी पुरम का है।
शिवाजी पुरम निवासी राधेश्याम वर्मा ने अपनी पुत्री का विवाह कोतवाली क्षेत्र के लालपुर महरी निवासी अनुज पुत्र बाबूलाल से तय किया था। मंगलवार को अनुज बारात लेकर पहुंचा।
द्वार पूजा हो रही थी कि अचानक किसी बात को लेकर दूल्हा अनुज भड़क उठा। इसके बाद उसने सिर पर रखा मौर उतार और अपना जामा-जोड़ा फाड़ कर फेंक दिया।
इस पर जब घराती, बरातियों को समझाने आए तो दूल्हे के चाचा रामबिसारद व उसका पुत्र राहुल भड़क गए। इसके बाद सभी बाराती वापस लौट गए। कन्या के पिता ने भिनगा कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
राधेश्याम का आरोप है कि अनुज ने शादी में मोटर साइकिल मांगी थी लेकिन लेकिन समय पर बाइक न मिलने के कारण 50 हजार रुपये देने की बात कही गई थी।
उसका इंतजाम भी मैंने किया था लेकिन द्वार पूजा के समय दूल्हा अचानक बाइक की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर दूल्हा, उसके पिता बाबूलाल, चाचा राम बिसारद व चचेरे भाई राहुल समेत अन्य बारातियों ने घरातियों से मारपीट की।
चास हजार रुपये भी छीन ले गए। बारात लौट जाने से पूरे घर में मातमी सन्नाटा पसरा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भिनगा रामयतन वरुण बताते हैं कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।