फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   grandfather died in an accident, grandson injured

ट्रक से कुचलकर दादा की मौत, पोता घायल

Sat, 19 Mar 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Sat, 19 Mar 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। कोदही चौराहे के पास शनिवार दोपहर में गन्ना लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार वृद्ध को कुचलते हुए ट्रक कुछ दूर पर जाकर रुका।
विज्ञापन


मौके पर ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया, जबकि उसका पोता घायल हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।  

बौंडी के रामलालपुरवा निवासी ओरीलाल (65) अपने पौत्र बबलू (18) के साथ बाइक से शनिवार दोपहर में जैतापुर बाजार जा रहे थे। दोनों जब कोदही चौराहे के पास पहुंचे तब पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक समेत बबलू उछलकर दूर जा गिरा। जबकि ओरीलाल सड़क पर गिर गए। ट्रक उन्हें रौंदता हुआ आगे जाकर रुका। मौके पर ही ओरीलाल ने दम तोड़ दिया। आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चालक ट्रक छोड़कर भाग या। सूचना पाकर पहुंची बौंडी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। वहीं जख्मी बबलू को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।

बौंडी पुलिस के मुताबिक गन्ना लदा ट्रक महरापुरवा से गन्ना लादकर पारले चीनीमिल परसेंडी जा रहा था। रफ्तार तेज होने के चलते हादसा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed