{"_id":"58307e124f1c1b39299005c0","slug":"girl-s-murdered-body-thrown","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की गला दबाकर हत्या, शव कुंए में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम की गला दबाकर हत्या, शव कुंए में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवेशी चराने गई एक मासूम बालिका की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को कुंए में फेंक दिया गया। शनिवार को शव मिलने पर किशोरी के पिता ने चार लोगों के खिलाफ रंजिश में हत्या करने की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
नानपारा क्षेत्र में इंटहा चमारनपुरवा गांव निवासी रेखा (8) पुत्री सूबेदार शुक्रवार शाम मवेशियों को घास चराने के लिए गांव के बाहर ले गई थी। देर शाम तक वह नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। देर रात तक उसका पता नहीं लग पाया। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने गांव के निकट कुंए में बालिका का शव पड़ा देख परिवारीजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने रेखा की पहचान की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे नानपारा के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने शव को कुंए से निकलवाया। पिता सूबेदार का कहना है कि रेखा के गले पर उसे दबाने के निशान हैं। उसकी गला दबाकर हत्या की गई। सूबेदार का कहना है कि गांव के बरातीलाल, रामचेले, लाल जी व अमृत रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कुछ दिन पूर्व परिवार उजाड़ने की धमकी दी थी। रंजिश के चलते बेटी की गला दबाकर हत्या करके शव को कुंए में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मृतका के पिता ने तहरीर दी है लेकिन मामला संदिग्ध लग रहा है। ऐसे में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसके अनुरूप केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।