फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five people injured

सड़क हादसे में पांच घायल

Thu, 09 Jun 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए हादसों में मां-बेटे समेत पांच लोग जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


फखरपुर थाना अंतर्गत मंझारा तौकली गांव निवासी अमरेश यादव अपनी मां शांती देवी को बाइक पर बिठाकर जिला मुख्यालय गए थे। वहां पर काम निपटाने के बाद मां-बेटे जब बाइक से घर लौट रहे थे, तभी गजाधरपुर के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास जीप की छत पर रखा बैग गिर गया।
विज्ञापन


उसकी चपेट में आकर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें मां बेटे गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। दोनों को सीएचसी फखरपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर फखरपुर निवासी रईश बाइक से दोपहर में कैसरगंज जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजाधरपुर चौराहे के निकट सामने साइकिल सवार के आने पर रईश ने ब्रेक लगाई। इससे बाइक फिसल गई। बाइक पर सवार रईश की मां व भाई लाल बाबू जख्मी हो गए। इन तीनों को भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed