{"_id":"56febb9d4f1c1b0340f00105","slug":"farmer-s-hands-tied-thrown-under-the-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के हाथ पैर बांध पुल के नीचे फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के हाथ पैर बांध पुल के नीचे फेंका
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
किसान को लूटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा में स्थित श्रावस्ती सहकारी चीनीमिल में गन्ने की तौल कराकर गुरुवार देर रात घर लौट रहे गन्ना किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली को रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकवा लिया। इसके बाद किसान की पिटाई कर कट्टे की नोक पर उसके हाथ पैर बांधकर पुल के नीचे फेंक दिया।
बदमाश ट्रैक्टर ट्रॉली तथा किसान के पास मौजूद नगदी व अन्य सामान लूटकर चंपत हो गए। दो घंटे बाद राहगीरों ने किसान को मुक्त किया। तब थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू की है। अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है। घटना से क्षेत्र में सनसनी है।
खैरीघाट थाना अंतर्गत गुजरातीपुरवा गांव निवासी भीषम वर्मा (32) पुत्र राधेलाल वर्मा गन्ना किसान है। वह गुरुवार को खेत से गन्ना कटवाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर नानपारा में स्थित श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल ले गया था। वहां पर तौल में देरी होने के चलते रात नौ बजे के आसपास ट्रैक्टर ट्रॉली खाली हो सकी।
विज्ञापन
तब वह ट्रैक्टर लेकर घर के लिए रवाना हुआ। भीषम वर्मा जब इमामगंज-शिवपुर मार्ग पर स्थित बसंतापुर रेगुलेटर के पास पहुंचे। तभी इमामगंज की ओर से आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकवा लिया।
ट्रैक्टर ट्रॉली के रुकते ही बाइक से उतरे बदमाशों ने ट्रैक्टर चला रहे भीषम वर्मा को नीचे खींचकर पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर उस पर कट्टा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधकर उसके पास मौजूद आठ हजार रुपया नगदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। बदमाशों ने किसान को बसंतापुर पुल के नीचे फेंक दिया। संयोग से पुल में पानी नहीं था।
दो घंटे बाद रास्ते से गुजर रहे राहगीरों को भीषम वर्मा की कराह सुनकर उसे किसी तरह मुक्त किया। रात में ही थाने पर सूचना दी गई। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। राहगीरों की मदद से घर पहुंचे भीषम वर्मा ने सुबह थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच की बात कही है, लेकिन केस दर्ज नहीं किया है। घटना से क्षेत्र के किसान दहशत में हैं।
जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश
किसान को मारपीट कर लूटने की सूचना मिली है। इस मामले में खैरीघाट पुलिस को पूरे मामले की जांच कर केस दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही ट्रैक्टर लूट का पर्दाफाश किया जाएगा। -सालिकराम वर्मा पुलिस अधीक्षक
पहले भी किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली लूट चुके हैं बदमाश
खैरीघाट निवासी शफीक अहमद की ट्रैक्टर ट्रॉली भी बीते दिनों इसी अंदाज में बदमाश लूट ले गए थे। उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली कुछ दिनों बाद बाराबंकी के निकट लावारिस हालत में बरामद हुई थी। लेकिन बदमाशों का अब तक पता नहीं चल सका है।