{"_id":"91294070fd4282786fd65dec18ec41e0","slug":"farmer-died-due-to-lightning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किसान की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से किसान की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 05 Nov 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/नानपारा। जिले में गुरुवार शाम अचानक मौसम बिगड़ गया। नानपारा तहसील क्षेत्र में तेज हवा के साथ एक घंटा झमाझम बारिश हुई।
इसी बीच रामपुर धोबियाहार गांव निवासी एक किसान धान की कटी फसल को सहेजने के लिए खेत की ओर दौड़ा लेकिन तभी बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार ने कानूनगो व लेखपाल को मौके पर भेजा है।
गुरुवार सुबह से ही सूरज और बादलों में लुकाछिपी का दौर जारी था लेकिन शाम चार बजे काले बादल छा गया। तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे ठंड का एहसास हुआ।
इसी समय जंगल से सटे नानपारा तहसील क्षेत्र के सरयू और घाघरा की कछार के बीच बरसात शुरू हो गई। इससे रामपुर धोबियाहार गांव निवासी किसान रामप्रवेश (36) पुत्र रामखेलावन खेत में काटकर रखी गई धान की फसल बटोरने के लिए खेत की ओर भागा।
जब रामप्रवेश धान की फसल समेट रहा था तभी तेज आवाज के साथ उस पर बिजली गिर पड़ी। मौके पर ही रामप्रवेश ने दम तोड़ दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी।
विज्ञापन
इस मामले में नायब तहसीलदार मोहम्मद जसीम ने बताया कि बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत की सूचना मिली है। मौके पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।