{"_id":"59d3c9cd4f1c1bd1538b59b8","slug":"even-with-the-procession-of-tajiya-clashed-half-a-dozen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिये के जुलूस को लेकर भी हुईं झड़पें, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताजिये के जुलूस को लेकर भी हुईं झड़पें, आधा दर्जन घायल
बहराइच
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बहराइच नगर में मुहर्रम की दसवीं के निकाले गए जुलूस में निकल रहा दुलदुल।
- फोटो : अमर उजाला
ताजिये के जुलूस को लेकर मुहर्रम के दिन जगह-जगह बवाल की स्थिति बनी। जरवलरोड थाना अंतर्गत गड़रियनपुरवा आगापुरवा गांव से ताजिए का जुलूस गुजर रहा था। जुलूस में पट्टी ताहा गांव व आसपास के इलाकों की ताजिया शामिल थी।
यह जुलूस जब विजयपाल के घर के सामने पहुंचा तो ताजिया विजय के छप्पर से टकरा रहा था। इस पर जुलूस में शामिल लोगों ने छप्पर को हटाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। आग लगने की कोशिश की। इसको लेकर विवाद हुआ। हमले में विजय पाल समेत तीन लोग घायल हुए।
सूचना पाकर कैसरगंज, जरवलरोड, हुजूरपुर व फखरपुर थाने की पुलिस के साथ उपजिलाधिकारी पंकज कुमार, एएसपी सिटी कमलेश दीक्षित सीओ दिनेश कुमार शर्मा ने पहुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला। इसके अलावा बौंडी, हुजूरपुर और नवाबगंज में झड़पों में तीन लोग चोटहिल हुए।